Mira AI असिस्टेंट क्या हैं? UAE में यह कैसे और क्या काम करेगा।

Gulf Gully News संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सरकारी सेवाओं को और आसान, तेज और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा हैं। UAE सरकार ने अपने नए AI-पावर्ड सरकारी असिस्टेंट ‘Mira’ को लॉन्च करने की घोषणा की हैं। यह एक ऐसा डिजिटल असिस्टेंट होगा, जिसके जरिए नागरिक, निवासी और कारोबारी एक ही जगह से कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Image : Source

Mira आम लोगों की जरूरतों को समझकर सरकारी प्रक्रियाओं में सहायता करेगा और कई सेवाओं के लिए आवेदन, जानकारी प्राप्त करने तथा ट्रांजैक्शन पूरा करने में मदद करेगा।

सरकार के अनुसार, Mira की सेवाएं मार्च 2027 से आम लोगों के लिए शुरू की जाएंगी। शुरुआती चरण में कुछ प्रमुख सेवाएं उपलब्ध होंगी, जबकि 2027 के अंत तक सभी सरकारी सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं।

क्या हैं UAE का नया AI असिस्टेंट Mira?

Mira UAE सरकार का एक नया AI (Artificial Intelligence) आधारित पर्सनल सरकारी असिस्टेंट हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट, ऐप और विभागों के चक्कर लगाने से बचाना हैं।

अभी किसी सरकारी काम के लिए लोगों को यह पता करना पड़ता है कि कौन-सा विभाग संबंधित सेवा प्रदान करता हैं, किन दस्तावेजों की जरूरत है और आवेदन कैसे करना हैं। Mira इस प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश करेगा।

लोग अपनी जरूरत को सामान्य भाषा में Mira को बता सकेंगे। इसके बाद AI उनकी जरूरत को समझकर संबंधित सरकारी सेवा की पहचान करेगा और आवश्यक प्रक्रिया में सहायता करेगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति को Emirates ID रिन्यू करनी हैं, पासपोर्ट रिन्यू करना है या परिवार के सदस्य का रेजिडेंस वीजा अपडेट करना है, तो वह Mira से सीधे अपनी जरूरत बता सकता हैं।

सरकार का लक्ष्य हैं कि लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए सही विभाग या ऐप खोजने की जरूरत कम हो और अधिक से अधिक काम एक ही बातचीत के जरिए पूरे हो सकें।

मार्च 2027 से मिलेंगी शुरुआती सेवाएं

UAE सरकार के अनुसार, Mira को मार्च 2027 से चरणबद्ध तरीके से लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में उन सरकारी सेवाओं को शामिल किया जाएगा, जिनकी जरूरत लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे अधिक पड़ती हैं।

इनमें मुख्य रूप से निम्न सेवाएं शामिल हो सकती हैं:

  • Emirates ID से जुड़ी सेवाएं: ID रिन्यूअल और संबंधित प्रक्रियाएं।
  • पासपोर्ट सेवाएं: पासपोर्ट रिन्यूअल और अन्य संबंधित सहायता।
  • रेजिडेंसी सेवाएं: परिवार के सदस्यों के रेजिडेंस परमिट और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं।
  • शिक्षा सेवाएं: बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की जानकारी और शिक्षा से जुड़ी सहायता।
  • स्वास्थ्य सेवाएं: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुविधाएं।

सरकार इन सेवाओं को धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म पर शामिल करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, 2027 के अंत तक सभी सरकारी सेवाओं को Mira से जोड़ने की योजना हैं।

अब Emirates ID और पासपोर्ट रिन्यूअल होगा आसान

UAE में रहने वाले भारतीयों समेत दूसरे देशों के प्रवासियों के लिए Emirates ID, पासपोर्ट और रेजिडेंसी से जुड़े काम काफी महत्वपूर्ण होते हैं। कई बार इन कामों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी खोजनी पड़ती हैं।

Mira के जरिए लोग अपने दस्तावेजों की स्थिति जान सकेंगे और उपलब्ध सेवाओं के अनुसार रिन्यूअल जैसी प्रक्रियाओं में सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार के प्रदर्शन में यह भी दिखाया गया कि AI असिस्टेंट परिवार के सदस्यों के दस्तावेजों की जानकारी देख सकता हैं और संबंधित रिन्यूअल प्रक्रिया में मदद कर सकता हैं।

इसका उद्देश्य लोगों को बार-बार एक ही जानकारी और दस्तावेज जमा करने की परेशानी से बचाना है। सरकारी सिस्टम में पहले से मौजूद संबंधित डेटा का इस्तेमाल करके सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने की कोशिश की जाएगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी मिलेगी मदद

Mira केवल वीजा और पहचान संबंधी सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। इसे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी इस्तेमाल करने की योजना हैं।

शिक्षा क्षेत्र में माता-पिता अपने बच्चों के स्कूल से जुड़ी जानकारी, परीक्षा की तारीखें, ग्रेड और अन्य उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को विश्वविद्यालयों, कोर्स और एडमिशन की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी देने तथा आवेदन की स्थिति ट्रैक करने में भी मदद मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को मेडिकल अपॉइंटमेंट बुक करने, उपलब्ध डॉक्टर या स्वास्थ्य केंद्र चुनने और अपॉइंटमेंट को बदलने या रद्द करने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

प्रस्तुत किए गए मॉडल के अनुसार, मरीज अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बता सकते हैं, जिससे डॉक्टर के साथ परामर्श से पहले एक व्यवस्थित सारांश तैयार करने में सहायता मिलेगी। यह सुविधा डॉक्टर की सलाह या चिकित्सा जांच का विकल्प नहीं होगी।

कारोबारियों के लिए भी उपयोगी होगा Mira

UAE में कारोबार करने वाले कंपनियों और बिजनेस मालिकों के लिए भी Mira कई सरकारी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में काम करेगा।

इसके जरिए बिजनेस मालिक कर्मचारियों के वर्क परमिट, रोजगार अनुबंध, रिन्यूअल और संबंधित सरकारी प्रक्रियाओं में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। औद्योगिक निवेशकों के लिए भी अलग-अलग सरकारी सेवाओं को एक ही अनुभव में जोड़ने की योजना दिखाई गई हैं।

इससे कंपनियों को विभिन्न सरकारी विभागों के बीच जानकारी खोजने और प्रक्रियाओं का पालन करने में लगने वाला समय कम करने में मदद मिल सकती हैं।

सरकार का उद्देश्य कारोबारियों को प्रशासनिक कामों में कम समय खर्च करने और अपने बिजनेस पर अधिक ध्यान देने का अवसर देना हैं।

UAE सरकार का Agentic AI पर बड़ा लक्ष्य

Mira UAE की व्यापक AI रणनीति का भी हिस्सा हैं। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में सरकारी क्षेत्रों, सेवाओं और संचालन के 50 प्रतिशत हिस्से को Agentic AI के माध्यम से बदलना हैं।

Agentic AI ऐसी तकनीक है, जो केवल सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि निर्धारित प्रक्रियाओं में विभिन्न कार्यों को समझने, योजना बनाने और पूरा करने में भी सहायता कर सकती हैं।

इस परियोजना के तहत विभिन्न सरकारी विभागों को एक साथ जोड़ने और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर काम किया जा रहा हैं।

UAE लगातार डिजिटल सरकारी सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा हैं। Mira इस दिशा में एक नया कदम माना जा रहा हैं, जिससे आने वाले समय में सरकारी सेवाओं का अनुभव और अधिक सरल हो सकता हैं।

UAE के निवासियों के लिए क्या बदलेगा?

Mira के शुरू होने के बाद UAE में रहने वाले लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग विभागों और प्लेटफॉर्म की जानकारी खोजने में कम समय लग सकता हैं। लोग अपनी जरूरत सामान्य भाषा में बता सकेंगे और AI असिस्टेंट उन्हें संबंधित सेवाओं और प्रक्रियाओं में सहायता देगा।

Mira मार्च 2027 से शुरू होगा और 2027 के अंत तक सभी सरकारी सेवाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य हैं।

यह नई पहल UAE में सरकारी सेवाओं को अधिक डिजिटल, सुविधाजनक और लोगों की जरूरतों के अनुसार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले समय में यह देखना होगा कि Mira के जरिए कितनी सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध होती हैं और इसका इस्तेमाल लोगों के दैनिक जीवन को किस तरह आसान बनाता हैं।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version