दुबई: अगर आप UAE अक्सर घूमने, परिवार से मिलने या बिज़नेस के सिलसिले में आते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। जनरल डायरेक्टरेट ऑफ आइडेंटिटी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (GDRFA) दुबई ने 5 साल के मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा से जुड़ी अहम जानकारी साझा की हैं।
यह वीज़ा दुनिया के सभी देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लेने के लिए किसी स्पॉन्सर या होस्ट की आवश्यकता नहीं होती। यानी आप खुद (Self-Sponsored) इस वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या हैं 5 साल का मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा?
यह वीजा 5 साल तक वैध रहता हैं और इस अवधि के दौरान आप UAE में कई बार एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं। हर बार आने पर 90 दिनों तक रहने की अनुमति मिलती हैं। यदि ज़रूरत हो तो इस अवधि को 90 दिन और बढ़ाया जा सकता हैं, हालांकि, एक नियम का ध्यान रखना जरूरी हैं कि एक कैलेंडर वर्ष में कुल ठहराव 180 दिनों से अधिक नहीं होना चाहिए।
किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं यह वीज़ा?
यह लॉन्ग-टर्म वीजा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो:
- UAE में बार-बार घूमने आते हैं।
- अपने परिवार या रिश्तेदारों से मिलने आते हैं।
- नियमित रूप से बिज़नेस ट्रिप करते हैं।
- लंबे समय तक UAE में रुकने की सुविधा चाहते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज।
5 साल के टूरिस्ट वीज़ा के लिए आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:
- कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध हेल्थ इंश्योरेंस
- आने और जाने का कन्फर्म टिकट
- पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
- आवेदन से पहले के 6 महीनों में कम से कम 4,000 अमेरिकी डॉलर (या बराबर राशि) का बैंक बैलेंस
आवेदन कैसे करें?
इस वीज़ा के लिए आवेदन UAE के आधिकारिक डिजिटल पोर्टल और स्मार्ट एप्लिकेशन के माध्यम से 24×7 किया जा सकता है। इसके अलावा आप:
- GDRFA के Customer Happiness Centres
- Amer Service Centres के जरिए भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन के दौरान आपको संबंधित सेवा चुननी होगी, ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
वीज़ा फीस कितनी हैं?
GDRFA के अनुसार, आवेदन की कुल फीस लगभग 3,713 दिरहम (Dh3,713) हैं। इसमें वीज़ा शुल्क, सर्विस चार्ज और रिफंडेबल फाइनेंशियल गारंटी शामिल हैं।
हालांकि, अंतिम शुल्क आवेदक की स्थिति और अतिरिक्त आवश्यकताओं के अनुसार अलग हो सकता हैं।
ओवरस्टे से बचना जरूरी हैं।
वीज़ा धारकों को तय समय के भीतर UAE छोड़ना होगा। यदि कोई निर्धारित अवधि से अधिक रुकता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता हैं।
यात्री अपने प्रवेश और निकास का रिकॉर्ड Travel Movement Report के जरिए भी देख सकते हैं, जिससे ओवरस्टे से बचने में मदद मिलती हैं।
5 साल के UAE टूरिस्ट वीज़ा की मुख्य बातें।
✔️ सभी देशों के नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
✔️ किसी स्पॉन्सर या होस्ट की जरूरत नहीं।
✔️ वीज़ा की वैधता 5 साल।
✔️ पूरे 5 साल में कई बार UAE आने-जाने की अनुमति।
✔️ जरूरत पड़ने पर 90 दिन का अतिरिक्त विस्तार।
✔️ एक साल में अधिकतम 180 दिन तक UAE में ठहर सकते हैं।
✔️ कम से कम 4,000 अमेरिकी डॉलर का बैंक बैलेंस दिखाना अनिवार्य।
UAE पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
5 साल का मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा UAE को दुनिया के प्रमुख पर्यटन और बिज़नेस डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत बनाता हैं। इससे बार-बार यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी, पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और ट्रैवल, होटल तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई संभावनाएं पैदा होंगी।
अगर आप आने वाले वर्षों में UAE की कई यात्राएं करने की योजना बना रहे हैं, तो यह वीज़ा आपके लिए एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित हो सकता हैं।