UAE Unemployment Insurance Scheme क्या हैं?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने कर्मचारियों को नौकरी छूटने की स्थिति में आर्थिक सहायता देने के लिए Unemployment Insurance Scheme शुरू की हैं। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को अस्थायी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना हैं, ताकि नई नौकरी मिलने तक उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
Unemployment Insurance कैसे काम करती हैं?
यदि किसी कर्मचारी की नौकरी कंपनी द्वारा समाप्त कर दी जाती हैं और यह समाप्ति कर्मचारी की गलती या अनुशासनात्मक कारणों से नहीं हुई हैं, तो वह इस योजना के तहत मुआवज़ा (Compensation) प्राप्त कर सकता हैं।
कौन इस योजना में शामिल हो सकता हैं?
UAE में काम करने वाले अधिकांश सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी इस योजना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कुछ श्रेणियों को इससे छूट दी गई है, जैसे:
- निवेशक और व्यवसाय मालिक
- घरेलू कामगार (Domestic Workers)
- अस्थायी अनुबंध वाले कर्मचारी
- 18 वर्ष से कम आयु के कर्मचारी
- सेवानिवृत्त कर्मचारी जो नई नौकरी कर रहे हैं
प्रीमियम (Insurance Fee) कितना हैं?
बीमा शुल्क कर्मचारी के मूल वेतन (Basic Salary) के अनुसार निर्धारित किया जाता हैं।
श्रेणी 1
मूल वेतन 16,000 AED तक
मासिक प्रीमियम: 5 AED + VAT
श्रेणी 2
मूल वेतन 16,000 AED से अधिक
मासिक प्रीमियम: 10 AED + VAT
मिलने वाला मुआवज़ा
यदि कर्मचारी पात्र हैं, तो उसे अधिकतम 3 महीने तक मासिक मुआवज़ा दिया जा सकता हैं।
श्रेणी 1: अधिकतम 10,000 AED प्रति माह
श्रेणी 2: अधिकतम 20,000 AED प्रति माह
मुआवज़ा कर्मचारी के औसत मूल वेतन का लगभग 60% तक हो सकता हैं।
मुआवज़ा पाने की शर्ते
कर्मचारी ने कम से कम 12 महीने तक योजना में योगदान दिया हो।
नौकरी से इस्तीफा (Resignation) नहीं दिया हो।
नौकरी अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण समाप्त नहीं हुई हो।
निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा (Claim) प्रस्तुत किया गया हो।
योजना के फायदे
1. आर्थिक सुरक्षा
नौकरी छूटने की स्थिति में कर्मचारी को अस्थायी आय का स्रोत मिलता हैं।
2. परिवार के लिए सहारा
मुआवज़ा मिलने से परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती हैं।
3. नई नौकरी खोजने का समय
कर्मचारी को बिना अधिक आर्थिक दबाव के नई नौकरी तलाशने का अवसर मिलता हैं।
योजना में पंजीकरण कैसे करें?
कर्मचारी आधिकारिक Unemployment Insurance प्लेटफॉर्म, मोबाइल ऐप, बैंकिंग चैनल, बिजनेस सर्विस सेंटर या अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
UAE Unemployment Insurance Scheme कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच हैं। यह योजना नौकरी छूटने के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करके कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद करती हैं। UAE में कार्यरत प्रत्येक पात्र कर्मचारी को इस योजना में समय पर पंजीकरण कराना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ प्राप्त किया जा सके।
UAE Unemployment Insurance की अधिक ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी हुई वीडियो को देख सकते हैं।