दुबई में Shared Housing के नए नियम लागू : भारी जुर्माने का प्रावधान

दुबई: दुबई में एक कमरे या फ्लैट में जरूरत से ज्यादा लोगों के रहने और बिना अनुमति के Shared Accommodation चलाने पर अब नियम और सख्त हो गए हैं। दुबई सरकार ने Shared Housing को व्यवस्थित करने के लिए नया कानून लागू कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और बेहतर रहने की सुविधा देना तथा खतरनाक और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले आवास पर रोक लगाना हैं।

Uae Law No. 4 of 2026 के तहत Shared Housing से जुड़े नए नियम 26 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गए हैं। नए नियमों में प्रॉपर्टी में रहने वाले लोगों की संख्या, उपलब्ध जगह, साझा सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को नियंत्रित किया जाएगा।

Shared Housing क्या हैं?

Shared Housing का मतलब ऐसी आवासीय व्यवस्था से हैं, जहां कई व्यक्ति या परिवार एक ही प्रॉपर्टी में अलग-अलग जगह पर रहते हैं और किचन, बाथरूम, डाइनिंग एरिया या दूसरी सुविधाएं साझा करते हैं।

दुबई में कम किराए में रहने के लिए बड़ी संख्या में लोग फ्लैट, विला या कमरों को शेयर करते हैं। लेकिन कुछ मामलों में एक छोटी जगह में बहुत ज्यादा लोगों को रख दिया जाता है। इससे आग लगने, आपात स्थिति में बाहर निकलने और सामान्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

नए कानून का उद्देश्य इसी तरह की अनधिकृत और असुरक्षित Shared Accommodation को नियंत्रित करना हैं।

अब हर Shared Accommodation के लिए नियम जरूरी

नए कानून के तहत Shared Housing को चलाने के लिए उचित अनुमति और नियमों का पालन करना जरूरी होगा। संबंधित अधिकारियों द्वारा यह तय किया जाएगा कि किसी प्रॉपर्टी में अधिकतम कितने लोग रह सकते हैं और प्रत्येक व्यक्ति के लिए कितनी जगह उपलब्ध होनी चाहिए।

मौजूदा नियमों के अनुसार Shared Accommodation में प्रत्येक निवासी के लिए कम से कम 5 वर्ग मीटर रहने की जगह होनी चाहिए। नए नियमन के तहत प्रॉपर्टी की क्षमता और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर रहने वालों की संख्या निर्धारित की जाएगी।

इसका मतलब है कि केवल एक कमरे या फ्लैट में ज्यादा लोगों को रखकर किराया कमाने की व्यवस्था अब पहले की तरह नहीं चल सकेगी।

किरायेदार खुद से कमरा या जगह Sublet नहीं कर सकेंगे

नए नियमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा Subletting से जुड़ा है। सामान्य किरायेदार अपनी मिली हुई जगह या कमरे को किसी तीसरे व्यक्ति को देकर Shared Accommodation का कारोबार नहीं चला सकेंगे।

Shared Housing को केवल प्रॉपर्टी मालिक या अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त संस्था द्वारा नियमों के अनुसार संचालित किया जा सकता है। इससे ऐसे मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, जहां एक व्यक्ति पूरा फ्लैट किराए पर लेकर उसमें कई लोगों को अलग-अलग बेड या कमरे के रूप में किराए पर देता हैं।

भारी जुर्माने का प्रावधान

नए कानून में नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उल्लंघन की प्रकृति के आधार पर पहली बार Dh500 से लेकर Dh500,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता हैं।

अगर उसी तरह का उल्लंघन दोबारा किया जाता है तो जुर्माना बढ़कर Dh1 million तक पहुंच सकता हैं। कुछ मामलों में Shared Housing की गतिविधि को अस्थायी रूप से रोकने या संबंधित परमिट और लाइसेंस को रद्द करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती हैं।

इसलिए Shared Accommodation चलाने वाले मकान मालिकों और ऑपरेटरों के लिए नए नियमों को समझना और समय पर Compliance करना बेहद जरूरी हैं।

मौजूदा Shared Housing को मिली एक साल की मोहलत

हालांकि, सरकार ने पहले से Shared Accommodation चला रहे मालिकों और व्यवसायों को तुरंत बंद करने के बजाय नियमों के अनुसार व्यवस्था सुधारने के लिए समय दिया हैं।

मौजूदा ऑपरेटरों को 26 अगस्त 2026 से एक साल का समय दिया गया हैं ताकि वे अपनी प्रॉपर्टी को नए नियमों के अनुरूप कर सकें। यानी उन्हें 26 अगस्त 2027 तक Compliance पूरा करना होगा। जरूरत पड़ने पर इस अवधि को एक बार बढ़ाने का अधिकार भी Dubai Municipality के Director-General के पास हैं।

इस अवधि का उद्देश्य अचानक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि मौजूदा Shared Housing को सुरक्षित और कानूनी व्यवस्था में लाना हैं।

Dubai Municipality की होगी अहम भूमिका

नए नियमों को लागू करने में Dubai Municipality की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रॉपर्टी में कितने लोग रह सकते हैं, प्रत्येक निवासी के लिए कितनी जगह जरूरी हैं और कौन-कौन सी साझा सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, जैसे मामलों को नियमन के तहत निर्धारित किया जाएगा।

इसके साथ ही Shared Housing से जुड़े किरायेदारी रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने की व्यवस्था भी की जा रही हैं।

UAE में रहने वाले लोगों के लिए इसका क्या मतलब हैं?

दुबई में कम किराए में रहने वाले लोगों के लिए Shared Accommodation एक लोकप्रिय विकल्प है। खासकर नौकरी करने वाले कई प्रवासी कर्मचारी और युवा किराए का खर्च कम करने के लिए कमरे या फ्लैट शेयर करते हैं।

नए कानून का मतलब यह नहीं है कि Dubai में Flat Sharing पूरी तरह बंद हो जाएगा। बल्कि अब ऐसी व्यवस्था को निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों और अनुमति के अनुसार चलाना होगा।

किरायेदारों को भी Shared Accommodation लेते समय सावधान रहना चाहिए। केवल कम किराया देखकर किसी भी कमरे या बेड स्पेस में रहने से पहले यह देखना जरूरी है कि रहने की व्यवस्था नियमों के अनुरूप हैं या नहीं।

सुरक्षा और बेहतर Living Standards पर जोर

दुबई में Shared Housing को लेकर नए नियमों का सबसे बड़ा उद्देश्य सुरक्षा और रहने की बेहतर परिस्थितियां सुनिश्चित करना हैं। अत्यधिक भीड़, अपर्याप्त जगह और अनधिकृत Subletting जैसी समस्याएं न केवल निवासियों के लिए परेशानी पैदा करती हैं, बल्कि आग या किसी अन्य आपात स्थिति में बड़ा खतरा बन सकती हैं।

नए कानून से उम्मीद है कि Shared Accommodation का बाजार अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित बनेगा। मकान मालिकों और ऑपरेटरों को जहां नियमों का पालन करना होगा, वहीं किरायेदारों को भी अपने रहने के अधिकार और सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक रहना होगा।

दुबई में Shared Housing पर नए नियम लागू होने के बाद बिना अनुमति, अत्यधिक भीड़ और अनियमित तरीके से चलने वाली Accommodation पर नियंत्रण बढ़ेगा। हालांकि मौजूदा ऑपरेटरों को नियमों का पालन करने के लिए एक साल का समय दिया गया हैं। ऐसे में Shared Accommodation से जुड़े लोगों के लिए यह समय अपनी व्यवस्था को जांचने और नए नियमों के अनुसार आवश्यक बदलाव करने का हैं।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version