UAE Petrol Diesel Price August 2026: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों के लिए ईंधन की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। UAE Fuel Price Committee ने अगस्त 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) की नई कीमतों की घोषणा कर दी हैं। नई दरें 1 अगस्त 2026 से लागू होंगी। अगस्त में पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों में जुलाई के मुकाबले बढ़ोतरी की गई हैं।

जुलाई में ईंधन की कीमतों में चार महीने की लगातार बढ़ोतरी के बाद गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अगस्त के लिए एक बार फिर सभी प्रमुख ईंधन श्रेणियों के दाम बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर UAE में रोजाना कार चलाने वाले लोगों, डिलीवरी ड्राइवरों, टैक्सी चालकों और कारोबारियों के बजट पर पड़ सकता हैं।

UAE Petrol Diesel Price August 2026

UAE Petrol Diesel Price अगस्त 2026 में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

UAE Fuel Price Committee द्वारा घोषित नई दरें इस प्रकार हैं:

ईंधनअगस्त 2026 की कीमतजुलाई 2026 की कीमत
Super 98Dh3.60 प्रति लीटरDh3.40 प्रति लीटर
Special 95Dh3.49 प्रति लीटरDh3.29 प्रति लीटर
E-Plus 91Dh3.41 प्रति लीटरDh3.21 प्रति लीटर
DieselDh3.80 प्रति लीटरDh3.60 प्रति लीटर

इस तरह अगस्त में Super 98, Special 95 और E-Plus 91 पेट्रोल की कीमत में 20 फिल्स प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई हैं। वहीं डीजल भी जुलाई के मुकाबले 20 फिल्स प्रति लीटर महंगा हुआ हैं।

1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें।

Petrol Diesel Price नई कीमतें शनिवार, 1 अगस्त 2026 से UAE के पेट्रोल स्टेशनों पर लागू होंगी। इसलिए जिन वाहन मालिकों को महीने की शुरुआत में अपने वाहन में ईंधन भरवाना हैं, उन्हें अगस्त की नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 50 लीटर पेट्रोल भरवाता हैं, तो जुलाई की तुलना में अगस्त में उसे लगभग Dh10 ज्यादा देने होंगे। इसी तरह बड़े टैंक वाले वाहनों या ज्यादा दूरी तय करने वाले ड्राइवरों के लिए महीने का अतिरिक्त खर्च और बढ़ सकता हैं।

जुलाई में मिली थी राहत।

Petrol Diesel Price अगस्त की बढ़ोतरी से पहले जुलाई में UAE के वाहन मालिकों को कुछ राहत मिली थी। जुलाई 2026 में Super 98 की कीमत Dh3.40, Special 95 की Dh3.29, E-Plus 91 की Dh3.21 और डीजल की कीमत Dh3.60 प्रति लीटर तय की गई थी।

यह गिरावट लगातार चार महीनों तक कीमतें बढ़ने के बाद आई थी। Khaleej Times के अनुसार, मध्य पूर्व में संघर्ष और Strait of Hormuz के बंद होने से वैश्विक तेल बाजार पर दबाव बढ़ा था और UAE में खुदरा ईंधन की कीमतों में फरवरी के बाद काफी तेजी आई थी।

तेल की कीमतों और क्षेत्रीय तनाव का असर।

Petrol Diesel Price ईंधन की कीमतों में बदलाव का एक बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव हैं। UAE में पेट्रोल की कीमतों की मासिक समीक्षा की जाती हैं और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के अनुसार दरों में बदलाव किया जाता है।

एक मिडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 28 को मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद UAE में खुदरा ईंधन की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई में कीमतों में गिरावट आई, लेकिन अगस्त में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 29 जुलाई को अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया था। इससे तेल बाजार में एक बार फिर अनिश्चितता पैदा हुई और वैश्विक तेल कीमतों पर इसका असर पड़ा।

आम लोगों की जेब पर क्या होगा असर?

Petrol Diesel Price पेट्रोल की कीमत में 20 फिल्स प्रति लीटर की बढ़ोतरी पहली नजर में छोटी लग सकती हैं, लेकिन नियमित रूप से वाहन चलाने वालों के लिए महीने के अंत तक इसका असर दिखाई दे सकता हैं।

खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले कर्मचारियों, टैक्सी और डिलीवरी ड्राइवरों तथा छोटे कारोबारियों के लिए ईंधन खर्च एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं। Petrol Diesel Price महंगा होने पर माल ढुलाई और डिलीवरी की लागत पर भी दबाव पड़ सकता हैं।

हालांकि, इसका वास्तविक असर हर व्यक्ति पर उसके वाहन, रोजाना की यात्रा और महीने में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की मात्रा पर निर्भर करेगा।

UAE में हर महीने बदलती हैं ईंधन कीमतें।

UAE में ईंधन की कीमतों की घोषणा आम तौर पर हर महीने के अंत में की जाती हैं। नई दरें अगले महीने की पहली तारीख से लागू होती हैं। इसी व्यवस्था के तहत अगस्त 2026 के लिए नई कीमतों की घोषणा 31 जुलाई को की गई हैं।

फिलहाल अगस्त में Super 98 पेट्रोल Dh3.60 प्रति लीटर, Special 95 Dh3.49, E-Plus 91 Dh3.41 और डीजल Dh3.80 प्रति लीटर रहेगा।

UAE में रहने वाले वाहन चालकों के लिए अब महीने के ईंधन बजट को इन नई कीमतों के हिसाब से तय करना जरूरी होगा। सितंबर के लिए कीमतें Petrol Diesel Price फिर से वैश्विक तेल बाजार की स्थिति और अन्य आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए बदली जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top