AlHind के जरिए होंगे सभी आवेदन, UAE में भारतीय पासपोर्ट सेवाओं का नया सिस्टम

दुबई: यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए एक बड़ी खबर हैं। अब पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और अन्य भारतीय कॉन्सुलर सेवाओं के लिए लोगों को सीधे भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास जाने की जरूरत नहीं होगी। 22 जुलाई 2026 से ये सभी सेवाएं AlHind Tours & Travels के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं।

नई व्यवस्था के तहत पूरे यूएई में बनाए गए 16 इंडियन कॉन्सुलर एप्लीकेशन सेंटर्स (ICAC) से भारतीय नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का कहना हैं कि इससे आवेदन प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, तेज और व्यवस्थित होगी।

AlHind Tours & Travels

क्या बदला हैं?

पहले भारतीय पासपोर्ट और अन्य कॉन्सुलर सेवाएं अलग-अलग एजेंसियों के जरिए संचालित होती थीं। अब भारत सरकार ने इन सेवाओं के लिए AlHind Tours & Travels को नया आधिकारिक सेवा प्रदाता नियुक्त किया हैं।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही जगह सभी सेवाएं उपलब्ध कराना और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना हैं, ताकि बार-बार अलग-अलग जगह जाने की जरूरत न पड़े।

30 मिनट में सेवा देने का लक्ष्य

AlHind Tours & Travels का दावा हैं कि सामान्य मामलों में आवेदन प्रक्रिया को काफी तेज किया जाएगा और कई सेवाओं के लिए लगभग 30 मिनट में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया हैं कि सभी आवेदकों को समान सुविधा मिलेगी। यानी किसी भी तरह की Premium Queue या विशेष लाइन की व्यवस्था नहीं होगी।

लोगों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

नई व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीय नागरिकों को कई सुविधाएं मिलने की उम्मीद हैं।

  • आवेदन प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और व्यवस्थित होगी।
  • पूरे यूएई में 16 सेवा केंद्र होने से भीड़ कम होगी।
  • पासपोर्ट और अन्य कॉन्सुलर सेवाओं के लिए एक ही सेवा प्रदाता उपलब्ध रहेगा।
  • ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया भी सरल होगी।

किन सेवाओं के लिए कर सकेंगे आवेदन?

AlHind Tours & Travels के माध्यम से भारतीय नागरिक कई जरूरी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनमें शामिल हैं

  • नया पासपोर्ट
  • पासपोर्ट का नवीनीकरण (Renewal)
  • वीज़ा संबंधी सेवाएं
  • दस्तावेजों का अटेस्टेशन
  • पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC)
  • OCI और अन्य कॉन्सुलर सेवाएं

इन सभी सेवाओं के लिए यूएई के विभिन्न शहरों में मौजूद 16 ICAC सेंटर काम करेंगे।

आवेदन करने से पहले रखें ये बातें ध्यान में

यदि आप पासपोर्ट या किसी अन्य कॉन्सुलर सेवा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना जरूरी होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित सेंटर की प्रक्रिया, समय और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

भारतीय दूतावास की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अपॉइंटमेंट केवल consularsevainuae.com वेबसाइट के माध्यम से ही बुक की जा सकेगी।

  • नए अपॉइंटमेंट स्लॉट रोजाना सुबह 9 बजे और रात 9 बजे जारी किए जाएंगे।
  • सभी ICAC सेंटर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।
  • आवेदकों को उनके तय समय से केवल 15 मिनट पहले ही सेंटर में प्रवेश मिलेगा।

किन लोगों को बिना अपॉइंटमेंट मिलेगी सुविधा?

AlHind कुछ श्रेणियों के लोगों को राहत दी गई हैं। इनके लिए Walk-in सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इनमें शामिल हैं —

  • तत्काल पासपोर्ट के आवेदक
  • नवजात बच्चों के मामले
  • इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC)
  • 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक

इन मामलों में पहले से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी और सेवा First Come, First Serve के आधार पर मिलेगी।

कितनी देनी होगी सर्विस फीस?

AlHind Tours & Travels अपनी सेवाओं के लिए 19 दिरहम (VAT सहित) का सर्विस शुल्क लेगा।

इस शुल्क में —

  • आवेदन फॉर्म भरना
  • फोटो
  • डॉक्यूमेंट टाइपिंग
  • प्रिंटआउट
  • फोटोकॉपी
  • घरेलू कूरियर सेवा

जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। ध्यान रहे कि यह शुल्क भारत सरकार द्वारा निर्धारित पासपोर्ट या कॉन्सुलर फीस से अलग होगा।

आखिर यह बदलाव क्यों किया गया?

इस पूरे मामले की शुरुआत अप्रैल 2026 में हुई, जब अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने यूएई में कॉन्सुलर सेवाओं के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट AlHind Tours & Travels को दिया।

इससे पहले भारत सरकार ने पुरानी सेवा प्रदाता BLS International को कुछ कानूनी मामलों और आवेदकों की शिकायतों के कारण नए भारतीय मिशन कॉन्ट्रैक्ट्स में भाग लेने से अस्थायी रूप से रोक दिया था।

हालांकि इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अदालत में कानूनी विवाद शुरू हो गया, जिसकी वजह से नई व्यवस्था लागू होने में देरी हुई।

लोगों को हुई थी काफी परेशानी

जब तक मामला अदालत में चला, तब तक अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अस्थायी रूप से अपॉइंटमेंट के आधार पर सेवाएं देना शुरू किया।

इस दौरान कई भारतीयों को पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। खासकर गर्मियों की छुट्टियों से पहले अपॉइंटमेंट मिलना काफी मुश्किल हो गया था।

बाद में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत सरकार को मौजूदा सेवा प्रदाता के जरिए सेवाएं जारी रखने की अनुमति दे दी, जिसके बाद AlHind के जरिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई।

यूएई के भारतीयों के लिए राहत

यूएई में 40 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। ऐसे में पासपोर्ट और अन्य कॉन्सुलर सेवाओं के लिए एक व्यवस्थित और केंद्रीकृत व्यवस्था शुरू होना बड़ी राहत माना जा रहा हैं।

उम्मीद की जा रही हैं कि नए सिस्टम से आवेदन प्रक्रिया पहले से तेज होगी, भीड़ कम होगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

अगर आप आने वाले समय में पासपोर्ट बनवाने, रिन्यू कराने, PCC, OCI, वीज़ा या किसी अन्य भारतीय कॉन्सुलर सेवा के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो अब नई प्रक्रिया के अनुसार AlHind Tours & Travels के ICAC सेंटर के माध्यम से आवेदन करना होगा।

आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इससे आपका काम बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरा हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version