रियाद: सऊदी अरब में Expo 2030 Riyadh की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी दिशा में रियाद में एक नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया हैं। यह स्टेशन खास तौर पर Expo 2030 में आने वाले लाखों लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि यहां से हर घंटे करीब 19,000 यात्री सफर कर सकेंगे।
सऊदी अरब की रॉयल कमीशन फॉर रियाद सिटी (RCRC) ने इस नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू किया हैं। Saudi Press Agency की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्टेशन Riyadh Metro की येलो लाइन पर बनाया जा रहा हैं। यह लाइन किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ी हुई हैं। इससे विदेशों से आने वाले यात्रियों को भी Expo 2030 तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद हैं।

इस नए प्रोजेक्ट का उद्देश्य सिर्फ Expo के दौरान लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना नहीं हैं, बल्कि भविष्य में रियाद शहर के बढ़ते ट्रैफिक और परिवहन की जरूरतों को भी ध्यान में रखना हैं।
19,000 यात्रियों को हर घंटे मिलेगी यात्रा की सुविधा
नए मेट्रो स्टेशन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी यात्री क्षमता हैं। स्टेशन को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहां से हर घंटे लगभग 19,000 यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी।
Expo 2030 के दौरान दुनिया के अलग-अलग देशों से बड़ी संख्या में लोग रियाद पहुंचेंगे। इनमें पर्यटक, बिजनेस से जुड़े लोग, सरकारी प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होंगे। ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में सार्वजनिक परिवहन की मजबूत व्यवस्था होना बेहद जरूरी हैं।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह स्टेशन तैयार किया जा रहा हैं। मेट्रो सेवा के माध्यम से लोग निजी गाड़ियों और टैक्सियों पर निर्भर हुए बिना Expo स्थल तक पहुंच सकेंगे।
70,000 वर्ग मीटर में फैला होगा स्टेशन
Expo 2030 : इस नए स्टेशन का डिजाइन और आकार भी काफी खास हैं। यह लगभग 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। स्टेशन की सबसे आकर्षक विशेषताओं में से एक इसका विशाल स्टील डोम होगा।
इस डोम की चौड़ाई लगभग 134 मीटर होगी। इसका मुख्य उद्देश्य स्टेशन आने वाले यात्रियों को धूप से बचाने के साथ-साथ एक खुला और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना हैं।
इसकी छत को आठ शाखाओं वाले विशेष खंभों पर बनाया जाएगा। इन खंभों का डिजाइन बबूल के पेड़ों (Acacia Trees) से प्रेरित हैं।
रॉयल कमीशन फॉर रियाद सिटी ने स्टेशन का डिजाइन भी जारी किया हैं। इसमें रियाद के प्राकृतिक वातावरण, घाटियों और हरियाली से प्रेरणा ली गई हैं। इसका उद्देश्य आधुनिक निर्माण तकनीक के साथ स्थानीय प्राकृतिक पहचान को भी बनाए रखना हैं।
स्टेशन में होगी 44,000 वर्ग मीटर हरियाली
इस प्रोजेक्ट की एक और खास बात इसका पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन हैं। स्टेशन परिसर में लगभग 44,000 वर्ग मीटर हरित क्षेत्र यानी ग्रीन स्पेस विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा, स्टेशन की कुल ऊर्जा जरूरतों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा सौर ऊर्जा (Solar Energy) से पूरा करने की योजना हैं।
आज दुनिया के कई बड़े शहर प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रहे हैं। सऊदी अरब भी अपने नए शहरी विकास प्रोजेक्ट्स में इसी तरह की तकनीक और योजनाओं को शामिल कर रहा हैं।
इस स्टेशन में हरियाली और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता हैं।
King Salman Road के ऊपर बनेगा स्टेशन
नया Expo 2030 मेट्रो स्टेशन किंग सलमान रोड (King Salman Road) के ऊपर बनाया जाएगा। यह एक ग्रीन कॉरिडोर के अंदर स्थित होगा।
यह ग्रीन कॉरिडोर पूर्व दिशा में Expo 2030 Riyadh के मुख्य स्थल को पश्चिम दिशा में विकसित होने वाले नए शहरी क्षेत्रों से जोड़ेगा।
इस तरह यह स्टेशन केवल प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में रहने और काम करने वाले लोगों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता हैं।
रियाद में तेजी से हो रहे शहरी विस्तार को देखते हुए इस तरह के परिवहन प्रोजेक्ट भविष्य में शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
Expo खत्म होने के बाद भी चालू रहेगा मेट्रो स्टेशन
इस प्रोजेक्ट की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि Expo 2030 समाप्त होने के बाद भी इस मेट्रो स्टेशन को बंद नहीं किया जाएगा।
इसे रियाद मेट्रो नेटवर्क का स्थायी हिस्सा बनाया जाएगा। यानी प्रदर्शनी खत्म होने के बाद भी आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को इसका फायदा मिलता रहेगा।
आमतौर पर बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल लंबे समय तक होना जरूरी होता है। इसी सोच के साथ इस स्टेशन को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा हैं।
निर्माण कार्य Expo 2030 साइट के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ेगा। अधिकारियों की योजना है कि प्रदर्शनी शुरू होने से पहले स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया जाए।
निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान
स्टेशन के निर्माण के दौरान आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई हैं।
रॉयल कमीशन के अनुसार, निर्माण कार्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान के तहत किया जाएगा। इसमें वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था भी शामिल होगी, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को कम से कम परेशानी हो।
यह कदम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बड़े निर्माण कार्यों के दौरान सड़क यातायात प्रभावित हो सकता हैं।
रियाद मेट्रो के लिए 94 नई ट्रेनें भी खरीदी जाएंगी
Expo 2030 और भविष्य में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए सऊदी अरब अपने मेट्रो नेटवर्क को भी मजबूत कर रहा हैं।
रॉयल कमीशन फॉर रियाद सिटी ने पिछले महीने 94 नई मेट्रो ट्रेनें खरीदने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में राजधानी की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करना हैं।
सऊदी अरब में भविष्य के बड़े आयोजनों को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा हैं।
Expo 2030 Riyadh के अलावा, देश को FIFA World Cup 2034 की भी मेजबानी करनी हैं। ऐसे में आने वाले वर्षों में रियाद समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में परिवहन, सड़क और शहरी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।