फर्जी दस्तावेजों से iPhone 17 Pro Max लेने की कोशिश, 50 साल की महिला को 7 साल जेल

दक्षिण अफ्रीका में एक महंगा iPhone लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करना 50 साल की एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र और बैंक स्टेटमेंट का इस्तेमाल कर Apple iPhone 17 Pro Max 1TB को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की कोशिश की थी। मामले में अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए प्रभावी रूप से 7 साल जेल की सजा सुनाई हैं।

iphone 17 pro max news
Image : AI

यह मामला दक्षिण अफ्रीका के नॉर्थ वेस्ट प्रांत के Schweizer-Reneke शहर का हैं। पुलिस के अनुसार, महिला ने जुलाई 2025 में एक मोबाइल रिटेल स्टोर से iPhone 17 Pro Max लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए थे। बाद में पुलिस जांच के दौरान पूरा मामला सामने आया और महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

कोर्ट में महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान Lynda Elize Schneider के रूप में हुई हैं। वह 50 साल की हैं। उसे Vryburg Specialised Commercial Crimes Court में पेश किया गया।

महिला ने 5 अक्टूबर को अदालत में अपने खिलाफ लगाए गए दोनों आरोपों को स्वीकार कर लिया। इनमें धोखाधड़ी (Fraud) और Identity Act का उल्लंघन शामिल था।

अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में उसे 7 साल की जेल की सजा सुनाई, जबकि Identity Act का उल्लंघन करने के लिए 3 साल की सजा दी गई। हालांकि, दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। इसका मतलब है कि महिला को कुल मिलाकर 7 साल जेल में रहना होगा, न कि 10 साल। अदालत ने इसके अलावा महिला को आग्नेयास्त्र रखने के लिए अयोग्य भी घोषित किया।

iPhone लेने के लिए जमा किए थे फर्जी दस्तावेज

पुलिस के अनुसार, पूरा मामला जुलाई 2025 में Schweizer-Reneke के एक मोबाइल फोन रिटेल स्टोर से शुरू हुआ था।

महिला कथित तौर पर दुकान पर iPhone 17 Pro Max 1TB को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने के इरादे से पहुंची थी। फोन खरीदने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करते समय उसने सेल्स कर्मचारी के सामने कुछ दस्तावेज पेश किए।

पुलिस ने बताया कि महिला ने फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट जमा किया था। इन दस्तावेजों के आधार पर उसका मोबाइल फोन कॉन्ट्रैक्ट मंजूर हो गया।

यानी, गलत दस्तावेजों के जरिए महिला ने कंपनी की जांच प्रक्रिया को पार करने की कोशिश की और महंगा स्मार्टफोन कॉन्ट्रैक्ट पर हासिल करने में सफल रही।

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बाद में पुलिस को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली और जांच शुरू की गई।

पुलिस की जांच से खुला पूरा मामला

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बताया कि iPhone मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को ऐसे सबूत मिले, जिनसे महिला के खिलाफ मामला मजबूत हुआ।

पुलिस प्रवक्ता Sergeant Kelebogile Morake के अनुसार, जांच के बाद महिला को अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत में उसने अपने अपराध को स्वीकार किया और दोनों आरोपों में दोषी ठहराई गई।

पुलिस के मुताबिक, इस iPhone मामले में की गई जांच का उद्देश्य यह पता लगाना था कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किस तरह किया गया और मोबाइल फोन कॉन्ट्रैक्ट कैसे मंजूर हुआ।

पुलिस अधिकारियों की हुई तारीफ

मामले में सफल जांच और अदालत से सजा मिलने के बाद North West Provincial Commissioner Lieutenant-General Arthur Peter Adams ने पुलिस अधिकारियों की तारीफ की।

उन्होंने Provincial Commercial Crime Investigation Unit के Detective Captain Martin Joseph के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जांच के जरिए आरोपी को अदालत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

इसके साथ ही Director of Public Prosecutions की ओर से मामले की पैरवी करने वाले Advocate Mosegedi की भी प्रशंसा की गई।

पुलिस ने कहा कि जांच और अभियोजन के बीच बेहतर तालमेल के कारण मामले का सफल परिणाम सामने आया और आरोपी को कानून के अनुसार सजा मिली।

महंगे फोन के लिए फर्जीवाड़ा पड़ा भारी

आज के समय में iPhone महंगे स्मार्टफोन खरीदना कई लोगों के लिए एक बड़ा खर्च हो सकता है। लेकिन किसी महंगे फोन को हासिल करने के लिए फर्जी पहचान या बैंक दस्तावेजों का इस्तेमाल करना गंभीर अपराध माना जाता हैं।

इस मामले में भी एक iPhone 17 Pro Max हासिल करने की कोशिश महिला के लिए बेहद महंगी साबित हुई। फोन की कीमत या कॉन्ट्रैक्ट की आर्थिक राशि से कहीं ज्यादा बड़ी कीमत अब उसे 7 साल जेल के रूप में चुकानी पड़ेगी।

यह मामला यह भी दिखाता है कि मोबाइल फोन और वित्तीय कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी प्रक्रियाओं में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती हैं।

अदालत का फैसला उन लोगों के लिए भी एक चेतावनी माना जा सकता हैं जो महंगे सामान या सेवाएं हासिल करने के लिए नकली पहचान पत्र, बैंक स्टेटमेंट या अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top