Fighter Jet उड़ाना दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी वाली नौकरियों में से एक माना जाता हैं। आसमान में हजारों किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलटों को कठिन ट्रेनिंग, शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती से गुजरना पड़ता हैं। यही वजह हैं कि दुनिया के कई देशों में फाइटर जेट पायलटों को अच्छी सैलरी के साथ कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं।

हाल ही में एक मिडिया की एक रिपोर्ट में 2026 के दौरान अलग-अलग देशों में फाइटर जेट पायलटों की सैलरी की तुलना की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किसी फाइटर पायलट की सैलरी सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि वह कौन सा विमान उड़ाता हैं। उसकी रैंक, सर्विस का अनुभव, फ्लाइंग ड्यूटी, ऑपरेशनल तैनाती और मिलने वाले भत्ते कमाई में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
अमेरिका में कितनी है Fighter Jet पायलट की सैलरी?
अमेरिका में Fighter Jet पायलट commissioned officers होते हैं। यहां उनकी बेस सैलरी रैंक और सर्विस के वर्षों के आधार पर तय होती हैं। एक मिडिया के अनुसार, Second Lieutenant की शुरुआती बेस सैलरी करीब 49,800 डॉलर सालाना से शुरू होती हैं। वहीं तीन साल की सर्विस के बाद यह लगभग 62,700 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।
First Lieutenant की बेस सैलरी लगभग 57,300 डॉलर से शुरू होकर अनुभव के साथ करीब 79,400 डॉलर तक पहुंच सकती हैं। Captain रैंक पर सैलरी लगभग 66,400 डॉलर से शुरू होकर छह साल के भीतर 92,800 डॉलर से अधिक हो सकती हैं।
इसके अलावा Major और Lieutenant Colonel जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की बेस सैलरी करीब 75,500 डॉलर से लेकर 110,000 डॉलर से अधिक तक जा सकती हैं। Colonel स्तर पर यह 123,000 डॉलर से भी ऊपर पहुंच सकती हैं। इसके ऊपर फ्लाइंग पे, हाउसिंग अलाउंस, मेडिकल और अन्य सुविधाएं अलग से मिल सकती हैं।
यूरोप के देशों में भी मिलती हैं अच्छी सैलरी
यूरोप में Fighter Jet पायलटों की सैलरी देश के हिसाब से काफी अलग हैं। ब्रिटेन में Royal Air Force के Fighter Jet पायलटों की शुरुआती कमाई करीब 44,000 से 45,000 डॉलर सालाना बताई गई हैं। अनुभव और प्रमोशन के साथ कुल पैकेज 90,000 डॉलर से ऊपर जा सकता हैं।
जर्मनी, नॉर्वे और नीदरलैंड्स जैसे देशों में कुल फाइटर पायलट compensation लगभग 137,000 से 143,000 डॉलर तक बताया गया हैं। फ्रांस में यह करीब 118,000 डॉलर हैं, जबकि इटली और स्वीडन में लगभग 109,000 से 112,000 डॉलर तक हैं।
स्विट्जरलैंड इस मामले में काफी आगे हैं। यहां Fighter Jet पायलट का कुल compensation लगभग 230,000 डॉलर सालाना तक बताया गया हैं। डेनमार्क में यह करीब 161,000 डॉलर हैं। वहीं पूर्वी यूरोप के कुछ देशों में कमाई अपेक्षाकृत कम हैं।
ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी अच्छी कमाई
ऑस्ट्रेलिया में Fighter Jet पायलट की अनुमानित सालाना कमाई करीब 144,000 डॉलर बताई गई हैं। कनाडा में Royal Canadian Air Force के Captain स्तर के Fighter Jet पायलट लगभग 80,000 से 160,000 डॉलर तक कमा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए यह राशि 200,000 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये आंकड़े केवल बेस सैलरी नहीं हैं। अलग-अलग देशों में फ्लाइंग अलाउंस, हाउसिंग, ड्यूटी अलाउंस, मेडिकल सुविधा, रिटायरमेंट बेनिफिट और अन्य सुविधाएं कुल पैकेज को काफी बढ़ा सकती हैं।
भारत में फाइटर जेट पायलट की कितनी सैलरी हैं?
अब बात भारत की। भारतीय वायुसेना यानी Indian Air Force (IAF) में फाइटर पायलट commissioned officer होते हैं। उनकी सैलरी उनके रैंक और Defence Pay Matrix के अनुसार तय होती हैं।
IAF की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एक नए Flying Officer का Pay Level 10 में बेसिक पे ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह हैं। इसके अलावा Flying Officer को Military Service Pay (MSP) ₹15,500 प्रति माह मिलता हैं। इसके साथ Dearness Allowance और अन्य लागू भत्ते भी मिलते हैं।
फ्लाइंग ब्रांच के अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के अनुसार Flying Allowance भी मिलता हैं। इसलिए Fighter Jet पायलट की वास्तविक मासिक कमाई केवल ₹56,100 बेसिक पे तक सीमित नहीं रहती। सर्विस, रैंक, पोस्टिंग और अलग-अलग भत्तों के आधार पर कुल वेतन बढ़ता जाता हैं।
IAF में प्रमोशन के साथ सैलरी भी बढ़ती हैं। उदाहरण के लिए Flight Lieutenant का Pay Level 10B है, जिसमें बेसिक पे ₹61,300 से ₹1,93,900 तक हैं। Squadron Leader का Pay Level 11 है और बेसिक पे ₹69,400 से ₹2,07,200 तक हैं।
इसके अलावा भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को आवास, मेडिकल सुविधाएं, राशन और बच्चों की शिक्षा सहित कई सुविधाएं भी मिलती हैं।
सिर्फ सैलरी नहीं, जिम्मेदारी भी बड़ी
फाइटर पायलट की नौकरी को सिर्फ ज्यादा सैलरी वाली नौकरी के तौर पर देखना सही नहीं होगा। एक फाइटर पायलट को देश की सुरक्षा से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। उन्हें कठिन परिस्थितियों में तेज फैसले लेने पड़ते हैं और लगातार ट्रेनिंग के जरिए अपनी flying skills को बेहतर बनाए रखना होता हैं।
Fighter Jet पायलट बनने के लिए कई वर्षों की ट्रेनिंग और कड़े चयन से गुजरना पड़ता हैं। यही कारण है कि दुनिया की एयर फोर्स अपने अनुभवी पायलटों को बनाए रखने के लिए सैलरी के साथ बोनस और दूसरी सुविधाएं भी देती हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो 2026 में अमेरिका, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपीय देशों में फाइटर पायलटों का कुल compensation काफी अधिक हैं। भारत में भी IAF के फाइटर पायलटों को बेसिक पे के अलावा MSP, Flying Allowance और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि अलग-अलग देशों की सैलरी की सीधी तुलना करते समय टैक्स, जीवन-यापन की लागत और भत्तों को ध्यान में रखना जरूरी हैं।