दुबई: दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों में शामिल एमिरेट्स एयरलाइन्स ने अपने US$5 बिलियन (करीब 18.3 अरब दिरहम) के फ्लीट मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। एयरलाइन ने अपने 100वें एयरक्राफ्ट का केबिन रेट्रोफिट (Cabin Retrofit) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया हैं।
यह विमानन इतिहास (Aviation History) के सबसे बड़े और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को हर क्लास में पहले से बेहतर आराम, आधुनिक सुविधाएं और प्रीमियम यात्रा अनुभव देना हैं।

Image Source : AI
आंकड़ों की जुबानी: इस महा-प्रोजेक्ट की बड़ी बातें
इस प्रोजेक्ट का स्केल कितना बड़ा है, इसे आप इन आंकड़ों से समझ सकते हैं:
- 44 लाख से ज़्यादा घंटे: एमिरेट्स के इंजीनियर्स ने 100 विमानों को नया रूप देने में 4.4 मिलियन (44 लाख) मैन-घंटे लगाए हैं।
- 100 विमानों का कायाकल्प: अब तक 47 एयरबस A380 और 53 बोइंग 777 विमानों को ‘नोज़ से टेल’ (आगे से पीछे तक) पूरी तरह री-डिजाइन किया जा चुका हैं।
- 3,800+ प्रीमियम इकॉनमी सीटें: यात्रियों के सफर को बेहद आरामदायक बनाने के लिए अब तक हजारों प्रीमियम इकॉनमी सीटें इंस्टॉल की जा चुकी हैं।
- बड़ा लक्ष्य: इस साल (2026) के आखिर तक 20 और विमानों को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यह प्रोग्राम अपने 219 विमानों के कुल लक्ष्य के आधे से अधिक को पार कर लेगा।
- कुल 100 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट के पूरे केबिन को दुबई स्थित इंजीनियरिंग सेंटर में पूरी तरह से नया रूप दिया हैं।
पर्दे के पीछे: कैसे हुआ यह जटिल इंजीनियरिंग कमाल?
एक विमान को अंदर से पूरी तरह बदलना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए इंजीनियर्स को हर विमान के केबिन के पुर्जे-पुर्जे को अलग करना पड़ता हैं:
- पार्ट्स का जंजाल: एक अकेले Airbus A380 को अपग्रेड करने में 4,000 से ज़्यादा पार्ट्स पर काम करना पड़ता हैं, जबकि Boeing 777 के लिए 2,500 से ज़्यादा पार्ट्स की ज़रूरत होती हैं।
- कस्टम-मेड जुगाड़ और तकनीक: इस काम को आसान बनाने के लिए एमिरेट्स ने खास केटरिंग ट्रक्स को मॉडिफाई किया ताकि भारी-भरकम केबिन पार्ट्स को लाया-ले जाया जा सके। साथ ही, विमान के संकरे हिस्सों तक पहुँचने के लिए विशेष टूल्स भी इन-हाउस तैयार किए गए।
- वैश्विक साझेदारी: इस विशाल प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में दुनिया भर के 100 से ज़्यादा सप्लायर्स ने अपना योगदान दिया हैं।

Image : Source
सस्टेनेबिलिटी: पुराने मटीरियल को मिला नया जीवन
एमिरेट्स ने इस अपग्रेड में पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा हैं। विमानों से हटाए गए टन-भर लेदर, फैब्रिक और केबिन मटीरियल को कचरे में फेंकने के बजाय शानदार तरीके से अपसाइकल (Upcycle) किया गया हैं।
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान: इकॉनमी क्लास की पुरानी सीटों के फैब्रिक को रीसायकल करके 4,000 से ज़्यादा स्कूल बैकपैक बनाए गए, जिन्हें 11 देशों के ज़रूरतमंद बच्चों में बांटा गया।
“Aircrafted by Emirates” कलेक्शन: पुराने लग्जरी लेदर और फैब्रिक से लिमिटेड-एडिशन बैग, बेल्ट और एक्सेसरीज़ बनाई गई हैं।
105 से बढ़कर 219 एयरक्राफ्ट तक पहुंचा प्रोजेक्ट
एमिरेट्स ने इस रेट्रोफिट प्रोग्राम की घोषणा सबसे पहले नवंबर 2021 में की थी।
उस समय योजना केवल 105 एयरक्राफ्ट तक सीमित थी।
बाद में यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर यात्रा अनुभव देने की रणनीति के तहत:
- पहले इसे 191 एयरक्राफ्ट तक बढ़ाया गया।
- फिर 2024 में इसे बढ़ाकर 219 एयरक्राफ्ट कर दिया गया।
वहीं, पहला रेट्रोफिटेड Boeing 777 अगस्त 2024 में व्यावसायिक सेवा में शामिल हुआ था।
आगे क्या है खास? (अक्टूबर 2026 से नया रोमांच) 🚀
एमिरेट्स यहीं रुकने वाला नहीं हैं। इस साल अक्टूबर से इस प्रोग्राम का अगला चरण शुरू होने जा रहा हैं, जिसमें यात्रियों को और भी हाई-टेक सुविधाएं मिलेंगी:
- 4K OLED HDR10+ स्क्रीन: आपकी सीट के पीछे सिनेमा हॉल जैसा अहसास कराने वाली बेहतरीन स्क्रीन्स लगाई जाएंगी।
- Safran Z400 लाइटवेट सीटें: ये सीटें न सिर्फ ज़्यादा आरामदायक होंगी, बल्कि वजन में हल्की होने के कारण ईंधन बचाने में भी मदद करेंगी।
सर टिम क्लार्क बोले – यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक
एमिरेट्स एयरलाइन के प्रेसिडेंट सर टिम क्लार्क ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि केवल 44 महीनों में 100 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट के पूरे केबिन को नए सिरे से तैयार करना किसी भी एयरलाइन के लिए बड़ी सफलता हैं।
उन्होंने कहा कि एयरलाइन का लक्ष्य हर यात्री को, चाहे वह किसी भी क्लास में यात्रा कर रहा हो, बेहतर सुविधा, अधिक आराम और शानदार यात्रा अनुभव देना हैं।
एमिरेट्स का यह US$5 बिलियन का केबिन अपग्रेड प्रोग्राम सिर्फ विमानों को नया रूप देने तक सीमित नहीं हैं। यह यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव, आधुनिक तकनीक, बेहतर आराम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी—इन सभी का बेहतरीन मेल प्रदान करता हैं।
100 एयरक्राफ्ट का सफल रेट्रोफिट इस बात का प्रमाण है कि एमिरेट्स आने वाले वर्षों में भी अपनी सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश करती रहेगी।