प्रियांश आर्य : भारतीय क्रिकेटर की सफलता की कहानी

प्रारंभिक जीवन और प्रशिक्षण

प्रियांश आर्य का जन्म 18 जनवरी 2001 को फतेहाबाद, हरियाणा में हुआ था। वे बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी थे और सात साल की उम्र में उन्होंने कोच संजय भारद्वाज के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रशिक्षण लेना शुरू किया। संजय भारद्वाज वही कोच हैं जिन्होंने गौतम गंभीर, अमित मिश्रा और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया हैं।

प्रियांश आर्य, Priyansh Arya

Image : Source

प्रारंभिक जीवन और प्रशिक्षण

प्रियांश आर्य का जन्म 18 जनवरी 2001 को फतेहाबाद, हरियाणा में हुआ था। वे बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी थे और सात साल की उम्र में उन्होंने कोच संजय भारद्वाज के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रशिक्षण लेना शुरू किया। संजय भारद्वाज वही कोच हैं जिन्होंने गौतम गंभीर, अमित मिश्रा और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया हैं।

घरेलू क्रिकेट में उभरता सितारा

प्रियांश आर्य ने दिल्ली अंडर-19 टीम से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और 2021 में दिल्ली की सीनियर टीम के लिए T20 में पदार्पण किया। 2023-24 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 222 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 166.91 था।

दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन

2024 में आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में प्रियांश आर्य ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की ओर से खेलते हुए 10 मैचों में 608 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 198.69 रहा। 31 अगस्त 2024 को उन्होंने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक

DPL में शानदार प्रदर्शन के बाद, प्रियांश ने 23 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 43 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

प्रियांश आर्य, Priyansh Arya

Image : Source

IPL 2025 में बड़ी बोली

2024 के IPL ऑक्शन में प्रियांश को कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन 2025 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें ₹3.80 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस ₹30 लाख था, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कई टीमों ने बोली लगाई, जिसमें पंजाब किंग्स ने बाज़ी मारी।

प्रियांश आर्य का सपना भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है। वह लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर बना रहे हैं ताकि जल्द ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सके। उन्होंने इंडिया ‘ए’ टीम के लिए भी खेला है और वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

IPL में धमाकेदार पदार्पण

25 मार्च 2025 को प्रियांश आर्य ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL में पदार्पण किया और 23 गेंदों में 47 रन बनाए। इसके बाद 8 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में शतक पूरा किया और कुल 103 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे तेज़ शतक था।

प्रेरणा और भविष्य

प्रियांश आर्य आर्य की सफलता की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्पद हैं जो क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। आने वाले समय में उनसे और भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद हैं।

प्रियांश आर्य का सफर यह साबित करता है कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं और कठिन परिश्रम करते हैं, तो सफलता निश्चित हैं।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top