Flight Baggage New Rules: फ्लाइट में सामान ले जाने के बदले नियम, अब सिर्फ एक हैंड बैग ले जाने की इजाजत; जानें पूरी जानकारी

Flight Baggage New Rules : फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए एक खास नियम बदल गया हैं। अगर आपको इस नियम के बारे में नहीं पता हैं तो आपको एयरपोर्ट और फ्लाइट में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। दरअसल, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने हैंड बैग पॉलिसी में बदलाव किया हैं। अब एयरलाइंस यात्रियों को फ्लाइट में सिर्फ एक हैंड बैग ले जाने की अनुमति देंगी।

Flight Baggage New Rules : अगर आप भी नए साल की छुट्टियों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको नए लगेज नियमों के बारे में जानना जरूरी हैं। नहीं तो आपको एयरपोर्ट या फ्लाइट में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। दरअसल, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने हैंड बैग पॉलिसी में बदलाव किया हैं। आइए जानते हैं नए नियम क्या हैं और इनका आप पर क्या असर होगा?

नई हैंड बैग पॉलिसी में क्या हैं? ( Flight Baggage New Rules )

फ्लाइट में लगेज ले जाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया हैं। नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को फ्लाइट के अंदर सिर्फ एक हैंड बैग या केबिन बैग ले जाने की इजाजत होगी। यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फ्लाइट पर लागू होगा। एक बैग के अलावा बाकी सभी बैग को चेक-इन कराना जरूरी हैं।

Air India flight image, Flight Baggage New Rules

एयर इंडिया के हैंड बैग के नियम

एयर इंडिया के यात्री प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी क्लास में 7 किलो तक वजन वाले हैंड बैग ले जा सकते हैं। इसका माप 115 सेमी (लंबाई + चौड़ाई + ऊंचाई) से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं, फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्री 10 किलो तक वजन वाले बैग ले जा सकते हैं। केबिन बैगेज के अलावा हर यात्री लैपटॉप बैग या लेडीज पर्स भी ले जा सकता हैं। बशर्ते वह सीट के नीचे फिट हो सके और उसका वजन 3 किलो से अधिक न हो।

एयर इंडिया के लगेज नियम

  • इकॉनमी क्लास के यात्रियों को 7 किलो तक वजन वाला हैंड बैग ले जाने की अनुमति हैं।
  • बिजनेस या फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए यह सीमा 10 किलो तय की गई हैं।
  • बैगेज का आकार 40 सेमी (लंबाई), 20 सेमी (चौड़ाई) और 55 सेमी (ऊंचाई) तक होना चाहिए।
  • एक हैंड बैग के अलावा बाकी सभी बैग चेक-इन होने चाहिए।

एयर इंडिया हैंड बैग गाइडलाइन्स

  • भारतीय सुरक्षा नियमों के अनुसार, प्रत्येक यात्री केवल एक हैंड बैगेज ले जा सकता हैं।
  • यदि बैगेज का वजन या आकार निर्धारित सीमा से अधिक है, तो अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
  • 2 मई, 2024 से पहले जारी किए गए टिकटों पर पुराने नियम लागू होंगे।
  • विशेष बैगेज (जैसे संगीत वाद्ययंत्र) के लिए एक अतिरिक्त सीट बुक की जा सकती हैं।
  • हालाँकि, इसका वजन 75 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए और इसे सीट से सुरक्षित रूप से बांधा जाना चाहिए।

इंडिगो के हैंडबैग नियम

प्रत्येक यात्री को अधिकतम 7 किलोग्राम वजन और 115 सेमी (लंबाई + चौड़ाई + ऊंचाई) का एक हैंडबैग ले जाने की अनुमति हैं। यात्री लेडीज पर्स या लैपटॉप बैग ले जा सकते हैं। लेकिन, इसका वजन 3 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। इसका मतलब है कि महिला यात्री लेडीज पर्स के साथ लैपटॉप बैग नहीं ले जा सकती हैं। यदि कोई यात्री निर्धारित वजन से अधिक भारी सामान ले जाता है, तो उससे अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता हैं।

indigo flight image, Flight Baggage New Rules

इंडिगो के चेक-इन बैगेज नियम

  • घरेलू उड़ानों में, एक यात्री 15 किलोग्राम तक का चेक-इन बैगेज ले जा सकता हैं।
  • डबल या मल्टी-सीट बुकिंग पर अतिरिक्त 10 किलोग्राम बैगेज की अनुमति है।
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए, चेक-इन बैगेज गंतव्य के आधार पर अलग-अलग होता हैं।
  • आमतौर पर यह प्रति यात्री 20 किलोग्राम से 30 किलोग्राम तय होता हैं।

इंडिगो के लगेज नियम

  • इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को एक केबिन बैग ले जाने की अनुमति हैं।
  • बैग का आकार 115 सेमी से अधिक नहीं होना चाहिए और वजन 7 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • एक व्यक्तिगत बैग, जैसे कि महिला का पर्स या लैपटॉप बैग भी ले जाया जा सकता हैं।
  • यदि इसका वजन 3 किलोग्राम से अधिक हैं, तो अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना देना होगा।

नियम क्यों बदले गए?

Flight Baggage New Rules: बीसीएएस ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हैंड बैग से संबंधित नियमों में बदलाव किया हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। नवंबर 2024 में फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे एयरपोर्ट पर भी बोझ बढ़ रहा हैं। नए नियमों से सुरक्षा जांच में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

पहले वजन की सीमा क्या थी?

नियम में बदलाव से पहले फ्लाइट में हैंड बैग ले जाने की सीमा अधिक थी। यह न्यूनतम 8 किलो से लेकर अधिकतम 12 किलो तक थी। हालांकि, नियमों में बदलाव के बाद यह सीमा न्यूनतम 7 से लेकर अधिकतम 10 किलो तक हो गई है। पहले इकोनॉमी में 8 किलो, प्रीमियम इकोनॉमी में 10 किलो और फर्स्ट/बिजनेस क्लास में 12 किलो की सीमा थी।

यात्रा करते समय इन बातों का रखें ध्यान ( Flight Baggage New Rules )

  • अब एक यात्री सिर्फ एक ही हैंड बैग ले जा सकेगा। यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए होगा।
  • अगर आप एक से अधिक बैग ले जाते हैं तो आपको अतिरिक्त बैग की जांच करानी होगी।
  • इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी यात्री 7 किलो तक का हैंड बैग ले जा सकेंगे।
  • फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए वजन की सीमा 10 किलो तय की गई हैं।
  • अगर फ्लाइट 2 मई 2024 से पहले बुक की जाती है तो इकोनॉमी क्लास के यात्री 8 किलो तक का हैंड बैग ले जा सकेंगे।

प्रीमियम इकोनॉमी यात्री 10 किलो वजन का हैंड बैग ले जा सकते हैं और फर्स्ट क्लास-बिजनेस क्लास यात्री 12 किलो वजन का हैंड बैग ले जा सकते हैं। सुरक्षा चौकियों पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए नए नियम पेश किए गए हैं। अगर आपका हैंड बैग निर्धारित वजन और आकार के भीतर हैं, तो आप एयरपोर्ट पर देरी और असुविधा से बचेंगे।

इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top