कीवी : फल के लाभकारी और स्वास्थ्यवर्धक गुण।

कीवी फल एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर फल हैं। यह अपने हरे रंग, छोटे काले बीज और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता हैं। कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसियोसा (Actinidia deliciosa) हैं और यह मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, चीन, इटली और भारत जैसे देशों में उगाया जाता है। इस फल में विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

kiwi ke 10 fayade. कीवी

कीवी का इतिहास और उत्पादन

kiwi की उत्पत्ति चीन में हुई थी, जहां इसे ‘चीनी गूजबेरी’ कहा जाता था। 20वीं शताब्दी की शुरुआत में इसे न्यूजीलैंड लाया गया और वहीं इसका नाम ‘कीवी’ रखा गया, जो न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय पक्षी कीवी से प्रेरित था। आज, कीवी की खेती कई देशों में की जाती है, जिनमें इटली, ग्रीस, चिली और भारत प्रमुख हैं। भारत में यह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में उगाया जाता हैं।

कीवी का पोषण मूल्य

kiwi एक अत्यंत पौष्टिक फल हैं। इसमें कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जैसे:

  • विटामिन C – यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता हैं।
  • विटामिन K – यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।
  • विटामिन E – यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता हैं।
  • पोटैशियम – यह हृदय को स्वस्थ बनाए रखता हैं।
  • फाइबर – यह पाचन तंत्र को मजबूत करता हैं।

एक मध्यम आकार के kiwi में लगभग 60 कैलोरी होती है, जिससे यह वजन कम करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श फल बन जाता हैं।

10 benifit of kiwi, कीवी

कीवी खाने के स्वास्थ्य लाभ

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
कीवी में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। यह सर्दी-जुकाम से बचाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता हैं।

2. पाचन में सहायक
इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता हैं।

3. हृदय के लिए लाभदायक
कीवी में पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं।

5. आंखों की रोशनी बढ़ाए
कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को तेज करने और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।

6. वजन कम करने में सहायक
kiwi में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे यह वजन घटाने में मदद करता हैं।

7. नींद में सुधार
kiwi में सेरोटोनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। रोजाना कीवी खाने से अच्छी नींद आती हैं।

कीवी खाने के तरीके

kiwi को कई प्रकार से खाया जा सकता हैं:

  • इसे छीलकर सीधे खाया जा सकता हैं।
  • इसे सलाद, जूस और स्मूदी में मिलाकर खाया जाता हैं।
  • kiwi को दही, ओट्स और मिठाई में डालकर भी इस्तेमाल किया जाता हैं।
  • इसे आइसक्रीम और केक में भी डाला जाता हैं, जिससे इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता हैं।

कीवी खरीदने और स्टोर करने के टिप्स

जब kiwi थोड़ा नरम हो जाए, तभी इसे खाना चाहिए, क्योंकि तब यह पूरी तरह पका होता हैं।
अगर kiwi कच्चा हो, तो इसे कुछ दिनों के लिए कमरे के तापमान पर रखकर पकाया जा सकता हैं।
पका हुआ kiwi फ्रिज में रखने से कुछ दिनों तक ताजा बना रहता हैं।

कीवी खाने में सावधानियां

हालांकि kiwi बहुत फायदेमंद होता हैं, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती हैं। यदि किसी को खुजली, सूजन या सांस लेने में परेशानी होती है, तो उन्हें kiwi से परहेज करना चाहिए।

kiwi एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल हैं, जिसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं। यह पोषण से भरपूर होता हैंऔर शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता हैं। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – कैंसर से खोई बेटी की याद में अस्पताल बनाने के लिए दुबई के एक व्यवसायी ने 3 अरब दिरहम का दान दिया।

1 thought on “कीवी : फल के लाभकारी और स्वास्थ्यवर्धक गुण।”

  1. Pingback: चेहरे से होली का रंग हटाने के आसान तरीके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top