संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अपना 55वां राष्ट्रीय दिवस यानी ईद अल एतिहाद (Eid Al Etihad) 2026 बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने की तैयारी कर रहा हैं। इस खास मौके पर दुबई में 11 दिनों तक जश्न का माहौल देखने को मिलेगा। शहर के अलग-अलग इलाकों, शॉपिंग मॉल, पर्यटन स्थलों और मनोरंजन केंद्रों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट (DFRE) ने इस साल के समारोहों की घोषणा की हैं। इसके अनुसार, 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक दुबई में विशेष आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य, परिवारों के लिए मनोरंजन, शॉपिंग ऑफर और खास डाइनिंग अनुभव शामिल होंगे।
इस साल का आयोजन UAE की एकता, संस्कृति, विरासत और 55 साल की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित रहेगा। इसका उद्देश्य देश के नागरिकों के साथ-साथ यहां रहने वाले प्रवासियों और पर्यटकों को भी इस खुशी में शामिल करना हैं।
55वें ईद अल एतिहाद पर क्यों खास हैं यह आयोजन?
UAE हर साल 2 दिसंबर को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता हैं। यह दिन 1971 में सात अमीरात के एक साथ आकर संयुक्त अरब अमीरात के गठन की ऐतिहासिक याद दिलाता हैं।
2026 में देश अपनी स्थापना के 55 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। इसी अवसर पर दुबई में इस बार पहले से ज्यादा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान UAE के संस्थापक नेताओं के योगदान, देश की संस्कृति और विकास की कहानी को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से दिखाया जाएगा। पारंपरिक अमीराती संगीत, नृत्य और आधुनिक मनोरंजन के जरिए लोगों को देश की विरासत से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
दुबई में दो दिन होंगे फ्री लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट
इस साल के ईद अल एतिहाद समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल के Festival Bay में होने वाले दो खास लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होंगे। इन कार्यक्रमों में मशहूर कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।



- 1 दिसंबर 2026: मशहूर अमीराती सिंगर बलकीस (Balqees) लाइव परफॉर्म करेंगी। उनके गानों में गल्फ और अरबी संगीत के साथ आधुनिक पॉप म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलता है।
- 2 दिसंबर 2026: खलीजी सिंगर और सॉन्गराइटर मोहम्मद अल शेही (Mohammed Al Shehhi) अपनी प्रस्तुति देंगे।
इन दोनों कॉन्सर्ट की खास बात यह है कि एंट्री फ्री रखी गई हैं। हालांकि, टिकट रजिस्ट्रेशन और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी आयोजकों की ओर से आगे जारी की जाएगी। इसलिए कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना रहे लोगों को आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।
City Walk में भी होगा खास जश्न
दुबई के मशहूर मनोरंजन और शॉपिंग डेस्टिनेशन City Walk में भी ईद अल एतिहाद के अवसर पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यहां लोगों को अमीराती संस्कृति, पारंपरिक मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे। 2 दिसंबर को मशहूर सिंगर यारा (Yara) का फ्री लाइव कॉन्सर्ट भी आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा, Eid Al Etihad Village में सांस्कृतिक गतिविधियां और मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। यहां आने वाले लोग UAE की परंपराओं और स्थानीय संस्कृति को करीब से जान सकेंगे।
UAE के रंगों से जगमगाएगा दुबई
ईद अल एतिहाद के दौरान दुबई की खूबसूरती और भी बढ़ने वाली हैं। शहर की प्रमुख सड़कों, पुलों और पर्यटन स्थलों को UAE के राष्ट्रीय झंडे के रंगों से सजाया जाएगा।

25 नवंबर से 6 दिसंबर तक Sheikh Zayed Road, Al Mustaqbal Street, Zabeel Street, Jumeirah Street और Al Khawaneej Street सहित कई प्रमुख स्थानों पर खास लाइटिंग और सजावट देखने को मिलेगी।
इसके अलावा, 2 और 3 दिसंबर को Burj Khalifa, Dubai Frame, Global Village, Expo City Dubai और अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष लाइट प्रोजेक्शन दिखाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए शहर को राष्ट्रीय दिवस के रंगों में सजाया जाएगा।
Global Village में भी होगा शानदार सेलिब्रेशन
दुबई के लोकप्रिय पर्यटन स्थल Global Village में भी 55वें ईद अल एतिहाद को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
27 नवंबर से यहां UAE के राष्ट्रीय झंडे के रंगों में सजावट देखने को मिलेगी। वहीं 1 से 3 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2 और 3 दिसंबर को विशेष ड्रोन शो भी होगा, जिसमें आसमान में आकर्षक आकृतियां और रोशनी देखने को मिलेगी। इसके अलावा UAE Glory and Pride नाम से एक विशेष थिएटर प्रस्तुति भी आयोजित होगी। इसमें देश की विरासत, इतिहास और एकता की कहानी दिखाई जाएगी।
आगंतुकों को पारंपरिक अमीराती भोजन, स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प देखने तथा खरीदने का अवसर भी मिलेगा।
दुबई में रहने वाले भारतीयों और प्रवासियों के लिए खास मौका
दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय और दूसरे देशों के प्रवासी रहते हैं। ईद अल एतिहाद उनके लिए भी UAE के प्रति सम्मान और जुड़ाव दिखाने का एक खास अवसर हैं।
इस दौरान लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ शहर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। फ्री कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइट शो और शॉपिंग ऑफर इस उत्सव को और खास बनाएंगे।
यह आयोजन सिर्फ UAE के नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि यहां रहने वाले सभी लोगों और पर्यटकों के लिए हैं।
UAE का 55वां ईद अल एतिहाद 2026 दुबई के लिए एक बड़ा उत्सव बनने जा रहा हैं। 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले 11 दिनों के कार्यक्रमों में संगीत, संस्कृति, रोशनी और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।