Colgate Colour Code क्या हैं?
बहुत से लोग मानते हैं कि Colgate टूथपेस्ट ट्यूब के निचले हिस्से पर बने रंगीन निशान (Green, Blue, Red या Black) उसके अंदर मौजूद प्राकृतिक या रासायनिक तत्वों को दर्शाते हैं। हालांकि, यह एक आम मिथक हैं।
वास्तव में ये रंगीन मार्क्स निर्माण प्रक्रिया (Manufacturing Process) का हिस्सा होते हैं, जिन्हें मशीनें पैकेजिंग और कटिंग के दौरान पहचानने के लिए उपयोग करती हैं। इन रंगों का टूथपेस्ट की सामग्री, गुणवत्ता या सुरक्षा से कोई सीधा संबंध नहीं होता।

Image Source – AI
किसी भी टूथपेस्ट की वास्तविक जानकारी उसके पैकेट पर दी गई Ingredients List और Product Details में उपलब्ध होती हैं। इसलिए उत्पाद का चयन करते समय रंगीन निशानों के बजाय आधिकारिक सामग्री सूची और दंत चिकित्सक की सलाह पर भरोसा करना चाहिए।
कोलगेट कलर कोड के प्रकार। (Types of Colgate Colour Code)
🟢 हरा (Green) Colour Code
हरे रंग को आमतौर पर 100% प्राकृतिक (Natural) सामग्री का प्रतीक माना जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि इस प्रकार के टूथपेस्ट में हर्बल और प्राकृतिक तत्वों का उपयोग अधिक होता हैं तथा रासायनिक तत्व बहुत कम या नहीं के बराबर होते हैं। उदाहरण के लिए, नीम, लौंग, तुलसी और अन्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बने हर्बल टूथपेस्ट को अक्सर इस श्रेणी में रखा जाता हैं।
🔵 नीला (Blue) Colour Code
नीले रंग को प्राकृतिक और औषधीय (Medicinal) तत्वों के मिश्रण का संकेत माना जाता हैं। ऐसे टूथपेस्ट में प्राकृतिक सामग्री के साथ कुछ विशेष सक्रिय तत्व भी शामिल हो सकते हैं, जो दांतों और मसूड़ों की अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, संवेदनशील दांतों के लिए बनाए गए टूथपेस्ट, जिनमें हर्बल तत्वों के साथ चिकित्सकीय रूप से स्वीकृत सामग्री होती हैं।
🔴 लाल (Red) Colour Code
लाल रंग को प्राकृतिक और रासायनिक (Chemical) तत्वों के मिश्रण का प्रतीक माना जाता हैं। ऐसे उत्पादों में प्राकृतिक सामग्री के साथ कुछ रासायनिक तत्व भी शामिल हो सकते हैं, जो सफेदी, कैविटी सुरक्षा या ताजगी जैसे विशेष लाभ प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, व्हाइटनिंग टूथपेस्ट जिनमें हर्बल अर्क के साथ सफेदी बढ़ाने वाले यौगिक शामिल होते हैं।
⚫ काला (Black) Colour Code
काले रंग को मुख्य रूप से रासायनिक तत्वों वाले उत्पादों का संकेत माना जाता हैं। ऐसी धारणा है कि इन टूथपेस्ट में प्राकृतिक तत्वों की तुलना में रासायनिक घटकों का उपयोग अधिक होता हैं। उदाहरण के लिए, कुछ विशेष व्हाइटनिंग या प्रोफेशनल केयर टूथपेस्ट, जिनमें उन्नत रासायनिक फॉर्मूले का उपयोग किया जाता हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
ध्यान रखें कि Colgate और अन्य टूथपेस्ट निर्माता यह स्पष्ट कर चुके हैं कि ट्यूब के नीचे बने रंगीन निशान उत्पादन प्रक्रिया में मशीनों द्वारा पैकेजिंग और कटिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं। Colgate द्वारा इन उत्पादों को Green, Blue, Red या Black Colour Code के आधार पर आधिकारिक रूप से वर्गीकृत नहीं किया गया हैं। किसी भी टूथपेस्ट की सामग्री और उपयोग की जानकारी के लिए उसके पैकेज पर दी गई Ingredients List और Product Information देखें।
इसे भी पढ़ें –
कीवी : फल के लाभकारी और स्वास्थ्यवर्धक गुण।
नीली चाय पीने के 6 कारण : जिसे सभी को जननी चाहिए।
शिलाजीत: के क्या फायदे हैं और इसे किसे लेनी चाहिए।
पोषण अभियान क्या है? इसके उद्देश्य, फोकस क्षेत्र और अप्रैल 2025 में लॉन्च की तिथि जानें।